रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा पलटने से चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया। ट्रांजिट कैम्प थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि शिवनगर तिराहे के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे शिवनगर निवासी 12 वर्षीय अंकित पुत्र धीरज सड़क किनारे दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान उसने अचानक सड़क पार करने का प्रयास किया, तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा भी पलट गया और उसका चालक पूरन लाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी शिवनगर भी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और चीता मोबाइल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अंकित को मृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.