रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस आठ अक्टूबर को रुद्रपुर में जिलास्तरीय मार्च निकालेगी। 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' और 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के तहत होने वाले मार्च की तैयारियों को लेकर रविवार को सिटी क्लब में बैठक हुई। इसमें रूट तय करने के साथ कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह भी पढ़ें- कांग्रेस का वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरूमार्च की रूपरेखा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि आठ अक्तूबर को मार्च गल्ला मंडी से शुरू होकर मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए आंबेडकर चौक पहुंचेगा। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा स...