रुद्रपुर, अगस्त 29 -- दिनेशपुर। रुद्रपुर में 21 सितंबर को प्रस्तावित बंगाली महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज दिनेशपुर के हरि मंदिर परिसर में बंगाली सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बंगाली कल्याण समिति के बैनर तले बंगाली युवा एवं छात्र संगठन उत्तराखंड के तत्वावधान में होने वाला सम्मेलन शाम चार बजे शुरू होगा। बैठक में रुद्रपुर महासम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा होगी। गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने, युवाओं और छात्र संगठनों की भागीदारी बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने पर विचार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सरोज मंडल को सौंपी दुर्गा पूजा महोत्सव की कमान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...