रुद्रपुर, मार्च 30 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर ब्लॉक में वर्ष 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 29 शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन पट्टे वितरित किए गए। उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह रावत, उप शिक्षा अधिकारी संवेद आलम सहित प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हुकुम सिंह नयाल और मंत्री कमल भाटिया रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...