रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर। रोडवेज बस स्टैंड रुद्रपुर से कुछ दूर झील किनारे खड़ी बाइक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कर लिया है। सुरेंद्र कुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम सिमरा बहेड़ी बरेली ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह रुद्र एन्क्लेव कॉलोनी में किराए में रहता है। एक जनवरी 2026 की शाम वह बाइक से बस स्टेशन के निकट झील के पास पहुंचे थे। बाइक को बाहर खड़ा कर वह करीब 10 मिनट के लिए अंदर गए। जब वह वापस लौटे तो बाइक चोरी हो गई थी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने मामला दर्ज कर जांच किए जाने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...