रुद्रपुर, फरवरी 14 -- रुद्रपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवडिए अपने स्थान को लौटने लगे हैं। सुबह से ही रुद्रपुर में कावड़ियों का आने का सिलसिला जारी है। कावड़ियों के लिए शहर में विभिन्न पंडाल लगाए गए हैं। इस दौरान कावड़ियों के लिए भंडारे भी आयोजित किया जा रहे हैं। कावड़ियों के शहर में पहुंचने के बाद बम बम भोले के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्ति में हो गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कावड़िये रविवार को शिवरात्रि पर्व पर मंदिरों और शिवालयों में शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। शहर में पहुंचने पर लगाए गए विभिन्न पंडालो में कावड़ियों का स्वागत किया गया। वहीं कावड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...