रुद्रपुर, फरवरी 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधम सिंह नगर के पुलिस लाइन रुद्रपुर में शुक्रवार को एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और मुस्तैदी पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी द्वारा परेड निरीक्षण से हुई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी की साज-सज्जा, अनुशासन तथा शारीरिक दक्षता का बारीकी से परीक्षण किया गया। इसके बाद ड्रिल और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया। शस्त्राभ्यास के माध्यम से जवानों की शस्त्र संचालन क्षमता और आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की तैयारी को भी परखा गया। अधिकारियों ने आवश्यक सुधार के लिए मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए। परेड समाप्ति के उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर बैरकों, भोजनालय, शस...