रुद्रपुर-पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का मुद्दा फिर गरमाया
रुद्रपुर, अगस्त 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नीट-यूजी 2026 की काउंसिलिंग शुरू होने के साथ ही रुद्रपुर और पिथौरागढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रवेश का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। पूर्व दर्जाधारी एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने दोनों मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी के कारण मान्यता लंबित रहने का मामला उठाते हुए सरकार से तत्काल नियुक्तियां कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है। बुधवार को जारी बयान में डॉ. उपाध्याय ने कहा कि दोनों मेडिकल कॉलेजों के भवन और अधिकांश आधारभूत सुविधाएं तैयार हैं। इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद फैकल्टी की कमी के कारण कॉलेजों को अब तक आवश्यक मान्यता नहीं मिल सकी है। यह भी पढ़ें- MCC NEET UG Counselling : MBBS और BDS दाखिले के लिए नीट काउंसलिग शु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.