रुद्रपुर, जून 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर आगमन पर केंद्रीय विधि व न्याय और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का भाजपा जिला मंत्री व अधिवक्ता प्रमोद मित्तल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रमोद मित्तल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को संबोधित करने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। रुद्रपुर में उनके स्वागत के दौरान अधिवक्ता एसोसिएशन रुद्रपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह, उपसचिव अशोक चंद, सोमराज धीमान, कुशल अग्रवाल, निखिल चंडोक, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, सतीश कुशवाहा, रवि अग्रवाल, प्रभात अधिकारी सहित अनेक अधिवक्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। सभी ने केंद्रीय मंत्री के देवभूमि आगमन पर उनका अभिनंदन करते हुए सफल व मंगल...