रुद्रपुर, जून 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में वर्षों से चली आ रही पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 200 वाहनों की क्षमता वाली ग्रीन पार्किंग का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय में उपाध्यक्ष जय किशन और सचिव पंकज उपाध्याय के साथ बैठक कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि सिंचाई विभाग की भूमि आवास विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है और प्रस्तावित पार्किंग की डिजाइन एवं डीपीआर तैयार कर ली गई है। आगामी एक सप्ताह में निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा। पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्रीवॉल, प्रवेश द्वार, सुरक्षा गार्ड, शौचालय और वर्षा जल संचयन की व्यवस्था वाली विशेष टाइल्स जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हरे-भरे पेड़ों के बीच विकस...