रुद्रपुर, मार्च 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शिमला पिस्तौर की छात्रा हिमानी ने चंडीगढ़ स्थित रायात बाहरा यूनिवर्सिटी में आयोजित डांस प्रतियोगिता एवं लोकप्रिय रियलिटी शो 'किसमें कितना है दम' के ग्रैंड फिनाले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में हिमानी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। उन्हें ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह शो पीटीसी पंजाबी चैनल पर प्रसारित होता है। हिमानी रुद्रपुर के शिमला पिस्तौर निवासी जगेंद्र बिंद और रमावती की पुत्री हैं। उन्होंने घर पर ही अपनी शिक्षिका सिमरन अरोरा से नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया। हिमानी की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हिमानी अब दूर...