रुद्रपुर और किच्छा से 236 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- सतीराम राना, रुद्रपुर/किच्छा। ऊधमसिंह नगर जिले में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने रुद्रपुर और किच्छा से 236 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात एएनटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बागवाला रुद्रपुर-रामपुर बाईपास पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 103.33 ग्राम स्मैक और मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अर्जुन सिंह निवासी कपूरपुर थाना मीरगंज, जनपद बरेली के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्मैक फतेहगंज क्षेत्र से लाने की बात कबूली। वहीं कोतवाली किच्छा क्षेत्र में मंगलवार को लालपुर चौकी पुलिस और एएनटीएफ कुमाऊं की टीम ने चेकिंग के दौरान महराया कट के पास एक संदिग्ध महिला को रोका। उसके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.