रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर 10 से अधिक युवकों पर घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप है। फायरिंग में छर्रे लगने से एक युवक घायल हो गया। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, भूरे लाल ट्रांजिट कैंप के वार्ड सात के निवासी हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा राजेश कुमार दिल्ली में काम करता है और दो दिन पहले मामा की बेटी की शादी में शामिल होने रुद्रपुर आया था। आरोप है कि शुक्रवार को 10 से अधिक दबंग किस्म के युवक उनके घर में घुस आए और परिजनों के साथ मारपीट की। इस दौरान तमंचे से फायरिंग की गई, जिसमें छर्रे लगने से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के इकट्ठा होने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। घायल युवक को तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.