रुदौली विधायक ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
अयोध्या, जून 27 -- रौजागांव, संवाददाता। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, वन संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने रुदौली क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने विशेष रूप से नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में वन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे पार्क की प्रगति और उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक ने बताया कि मां कामाख्या धाम क्षेत्र में विकसित हो रहा पार्क पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। इससे स्थानीय स्तर पर रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.