अयोध्या, अप्रैल 3 -- रुदौली। नगर में डबल लूट प्रकरण में एक लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, लेकिन अभी सभासद के घर हुई लूट का मामला नहीं सुलझ सका है। गुरूवार को कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स पर दिनदहाड़े हुई लूट का पुलिस ने महज दो घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक घंटे बाद नयागंज चौकी क्षेत्र के पूरे मलिकजादा में सभासद के घर हुई दूसरी लूट अभी खुलासा नहीं हो सका है। नकाबपोश महिला और एक युवक द्वारा लाखों के जेवर लूटकर फरार होने की घटना का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले की जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.