अयोध्या, मई 5 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के रुदौली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। रोजागांव के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर करीब 12:15 बजे एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी। चालक संतुलन नहीं संभाल सका और बस सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, डबल डेकर बस-ट्रक की टक्कर में दो दर्जन से अधिक घायल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है...