अयोध्या, दिसम्बर 17 -- रौजागांव। निर्वाचन आयोग से प्राप्त नवीन निर्देशों के अनुपालन में भाग संख्या 201 से 291 तक के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं सुपरवाइजरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड रुदौली के सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के शुद्धिकरण, अद्यतन एवं पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराना रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार, खंड विकास अधिकारी रुदौली अमित त्रिपाठी, तहसीलदार रुदौली विजय कुमार गुप्ता सहित संबंधित सुपरवाइजरों एवं बड़ी संख्या में बीएलओ उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निर्वाचन आयोग के नवीन दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए फील्ड स्तर पर कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदारी पर विशेष जोर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.