अयोध्या, मई 9 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की रुदौली कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों पर लगे गंभीर आरोपों के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा गौरव ग्रोवर ने बड़ी कार्रवाई की है।अनुशासनहीनता और कार्यो में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव व आरक्षी अजीत को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व दलसराय गांव निवासी दलित युवक मनोज गौतम ने कोतवाली में तैनात सिपाही अजीत यादव पर चोरी के शक में थाने बुलाकर मारपीट, गाली-गलौज और परिवार की महिलाओं को उठाने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़ित का आरोप था कि थाने में घंटों बैठाकर उसकी पिटाई की गई और रुपये की मांग भी की गई। बाद में पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.