अयोध्या, मार्च 24 -- रुदौली, संवाददाता। रुदौली के खंड विकास अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ ग्राम प्रधानों की शिकायत के बाद भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव ने शासन को पत्र भेजकर जांच व कार्रवाई की मांग की थी, जिसके आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए यह कदम उठाया गया। बीडीओ अमित त्रिपाठी ने हिन्दुस्तान से बातचीत में खुद अपने निलंबन की पुष्टि की है। खंड विकास अधिकारी पर सरकारी धन के दुरुपयोग, अनियमित भुगतान, कर्मचारियों का वेतन रोकने और दुर्व्यवहार जैसे अनेक आरोप लगाए गए हैं। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा।इस बीच विधायक और प्रधान संघ से जुड़े कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनको ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.