अयोध्या, मई 11 -- रुदौली। रुदौली रीछघाट मार्ग के चौड़ी करण की जद में आने वाले निर्माण पर लाल निशान के बाद सोमवार को ऐलान किया गया है कि तीन दिन में लोग खुद अतिक्रमण हटा ले नहीं तो लोकनिर्माण विभाग नगर में बुलडोजर चलाएगा। बताया गया कि भेलसर से इन्हौना मार्ग निर्माण के लिए 58.65 करोड़ की स्वीकृति प्रदान हुई है जिसकी कुल लंबाई 22.50किलोमीटर है, जिसको दोनों तरफ साढ़े तीन मीटर चौड़ा किया जाना है। मार्ग के चौड़ीकारण की जद में आने वाले दुकान और मकान पर लोकनिर्माण विभाग ने लाल निशान लगाया था। लाल निशान की सीमा में आने वाले निर्माण को स्वयं तोड़ने के लिए पीडब्लूडी के अधिकारियों ने लाल निशान लगाते समय दिए लेकिन लगभग एक सप्ताह बाद भी अतिक्रमित क्षेत्र से निर्माण नहीं हटाने पर लोकनिर्माण विभाग ने नगर में सोमवार को तीन दिन में अवैध निर्माण हटाने के लि...