अयोध्या, मई 10 -- रुदौली। ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन हजरत सैय्यद फरीद चिश्ती मियां रविवार को दरगाह आए। उनकी तशरीफ पर खानकाह परिसर में अकीदतमंदों की मौजूदगी रही। इस मौके पर शाह मोहम्मद अली आरिफ उर्फ सुब्बु मियां ने सैयद फरीद चिश्ती मियां का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। दरगाह से जुड़े शाह उस्मान का कहना था कि बुजुर्गाने दीन की ऐसी महफिलें समाज में मोहब्बत भाईचारा और अमन का पैगाम देती हैं। इस मौके पर सभासद ताजुद्दीन पप्पू, पूर्व सभासद इरफान खान, शाह फारूक, शरीफ असलम, काजी इबाद शाह, वसी अरशद, मोहम्मद आसिफ, प्रदीप यादव व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...