नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने शनिवार 11 अप्रैल की रात को आईपीएल 2026 के सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। लगातार तीन मैच हारने के बाद चेन्नई की टीम की यह पहली जीत थी। इस जीत के साथ सीएसके का खाता खुल गया, मगर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर मोटा फाइन बीसीसीआई ने ठोक दिया। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। ऐसे में टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना आयोजकों की ओर से लगाया गया है। आईपीएल की जारी आधिकारिक मीडिया रिलीज में बताया गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन रुतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के MA ​​चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच नंबर 18 के दौरान धीमी ओवर-रेट बन...