नई दिल्ली, जून 9 -- श्रीलंका ए के खिलाफ भारतीय ए टीम की ओर से खेलते हुए रुतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली है। इस शानदार पारी के साथ उन्होंने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। रुतुराज गायकवाड लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं। लिस्ट ए क्रिकेट का मतलब घरेलू 40 से 60 ओवर के बीच के मैच और अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच जिसमें अंतरराष्ट्रीय ए टीमें भी शामिल होती हैं से है। मौजूदा समय में रुतुराज गायकवाड लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे अधिक औसत रखने वाले दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। उनके सामने ना तो विराट कोहली टिकते हैं और सचिन तेंदुलकर का तो नामोनिशान ही नहीं है। दुनिया के अन्य दिग्गज बल्लेबाज भी लिस्ट में नहीं हैं। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भी भारत श्रीलंका से जीता, रुतुराज ने जड़ा शतकलिस्ट ए में सर्वाधि...