सहारनपुर, मार्च 26 -- Saharanpur News: वर्दी पहनकर सहारनपुर में रिश्ता पक्का कराने आए फर्जी दरोगा को शक होने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कासिम निवासी ग्राम जशनपुर, बरेली के रूप में हुई है। कासिम खुद को 2023 बैच का दरोगा बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था, साथ ही सहारनपुर में तैनाती का दावा कर रहा था। पीलीभीत से युवती का परिवार कासिम को देखने सहारनपुर पहुंचा था। शादी की बातचीत चल रही थी और कासिम ने लड़की पक्ष से पुलिस में नौकरी और सहारनपुर में तैनाती की बात कही थी। गुरुवार को कलक्ट्रेट के बाहर वर्दी में घूम रहे कासिम को देख वहां मौजूद दरोगा अमित को शक हुआ। उन्होंने कासिम से उसका नंबर, तैनाती और विभागीय जानकारी पूछी, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। यह भी पढ़ें- अपराध माफिया उधम सिंह हुआ रिहा, वेस्ट यूपी में गैंगवार का खतरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.