सराईकेला, मार्च 29 -- राजनगर : राजनगर प्रखंड के अंतर्गत श्री श्री बजरंगबली समिति रुतडीह के द्वारा आयोजित रामनवमी पूजा , रामलीला, देव सभा एवं 24 प्रहर हरि संकीर्तन, यज्ञ कर्म,आज दिनांक 29 मार्च 2026 को हुआ समापन।श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम संकीर्तन ,देव सभा एवं यज्ञ , दिनांक 29 मार्च 2026 को महंत विदाई एवं श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरि नाम प्रेम प्रसाद वितरण कर तथा रंग गुलाल के साथ अनुष्ठान हुआ सम्पन्न ।संकीर्तन समापन पर हजारों की संख्या में महिला पुरुषों ने पूरे रुतडीह गांव में हरि नाम संकीर्तन कर भ्रमण किये ,जिससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया। अध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी पूजा, 24 प्रहर हरि संकीर्तन, महायज्ञ एवं रामलीला देव सभा मूर्ति संख्या 321को देखने के लिए आसपास ,दूध -दराज अन्य राज्य उड़ीसा ,बिहार, बंगाल से लाखों की...