रुडकी, जून 15 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की स्विमिंग चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि आज के दौर में जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई के साथ खेलों का भी उतना ही महत्व है। खेल न सिर्फ हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। बालक वर्ग में तनिष गजवानी को चैंपियनशिप का बेस्ट स्विमर चुना गया। बालिका वर्ग में शानदार टाइमिंग और तकनीक का प्रदर्शन करने वाली लक्ष्य सिंह ने बेस्ट स्विमर का खिताब अपने नाम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...