रुडकी, मार्च 11 -- स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को गोष्ठी में छात्रों को वर्तमान आर्थिक परिदृश्य और नई शिक्षा नीति की जानकारी दी गई। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. भव्यनीत सिंह बत्रा ने भारतीय बजट 2026 की प्राथमिकताएं, वादे और संभावनाएं विषय पर विचार रखे। उन्होंने बजट की प्रमुख योजनाओं, आर्थिक नीतियों और विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट रोजगार सृजन, आधारभूत ढांचे के विकास तथा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों को मजबूत करने की दिशा में अहम है।द्वितीय सत्र में डॉ. सुरेन्द्र पाल ने नई शिक्षा नीति 2020: 21वीं सदी के लिए भारतीय शिक्षा में परिवर्तन विषय पर विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...