रुडकी, अगस्त 24 -- रुड़की से दिल्ली और मोदीनगर जाने वाले यात्रियों के लिए सोमवार से नई बस सुविधा शुरू हो गई। प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने रुड़की रोडवेज बस अड्डे से दिल्ली के लिए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सेवा शुरू होने से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को परिवहन का एक और विकल्प मिल गया है। परिवहन मंत्री ने बताया कि निजी क्षेत्र की ओर से रुड़की से मोदीनगर और दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। बसें रुड़की रोडवेज बस अड्डे से निर्धारित समय पर रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली मार्ग पर बस सेवा बढ़ने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उन्हें यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। यह भी पढ़ें- रुड़की में परिवहन मंत्री प्रदीप पत्र ने किया इले...