मेरठ, मार्च 17 -- रुड़की से अपहृत हुई विवाहिता का शव मंगलवार शाम अकबरपुर सादात नहर पुल के पास गंगनहर किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। यहां घूम रहे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। महिला की शिनाख्त उसके पिता द्वारा किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला सात मार्च की शाम से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी और अपहरण का मुकदमा रुड़की थाने में दर्ज कराया गया था। थाना अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे शिवानी (उम्र 23 वर्ष) पत्नी सौरभ निवासी बेलड़ा थाना रुड़की का शव अकबरपुर सादात गंग नहर के समीप झाड़ियां में फंसा हुआ मिला। शव की शिनाख्त महिला के पिता ध्यान सिंह पुत्र भांजा ने आंख, कद, रंग, नाक की बाली व कपड़ों से की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शिवानी सात मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.