देहरादून, जून 13 -- रुड़की। फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं भाजपा नेता चेरब जैन ने "जल सेवा, जन सेवा" अभियान की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना है। इस पहल के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी के कैंपरों से सुसज्जित ठेलियां लगाई जाएंगी, जहां लोगों को निशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने फीता काटकर पानी से लदी ठेलियों को रवाना कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...