रुडकी, मई 28 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की रोडवेज बस अड्डे से लक्सर के लिए बस सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बस सेवा का संचालन एक जून से किया जाएगा। यह बस ढंडेरा और लंढौरा मार्ग से होकर लक्सर और दल्लावाला जाएगी। जानकारी के अनुसार, रुड़की डिपो से कई शहरों के लिए बसें संचालित की जाती हैं, लेकिन लंबे समय से लक्सर के लिए कोई नियमित बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। वर्ष की शुरुआत में इस मार्ग पर बस सेवा चलाने की योजना बनाई गई थी। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस का एसी खराब, यात्रियों की फजीहत मई में परिवहन निगम द्वारा सर्वे किया गया और अंततः बस सेवा शुरू करने की मंजूरी दी गई। परिवहन निगम ने इस बस के लिए किराया भी तय कर दिया है। रुड़की से लक्सर की दूरी करीब 26 किलोमीटर और ...