मेरठ, जून 2 -- रुड़की रोड पर स्कूल जा रही एक शिक्षिका को तेज रफ्तार स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। शिक्षिका बुरी तरह घायल हो गई। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पांच दिन से शिक्षिका की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। सोमवार को परिजनों ने लालकुर्ती थान में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोदीपुरम के अप्पू एनक्लेव निवासी मनन मानव ने बताया कि उसकी बहन शिक्षिका महिमा मानव स्कूटी से 27 मई को स्कूल जा रही थी। एमईएस कालोनी मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से आई स्कार्पियों एन ने महिमा को टक्कर मार दी। इसमें उसे गंभीर चोट आई ओर वह हाईवे पर ही गिरकर बेहोश हो गई। आरोपी चालक स्कार्पियों लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने महिमा को कंकरखेड़ा के हंस हास्पिटल में भर्ती कराया। उसके सिर, कंधे, चेहरे पर गंभीर चोट आई। आइसीयू में उनका उपचार चल रहा है। मनन की रिपोर्ट पर ...