रुड़की में 45 किलो गोमांस के साथ दुकानदार गिरफ्तार
देहरादून, जून 29 -- रुड़की। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वॉड और कोतवाली रुड़की पुलिस ने रविवार देर शाम इमली रोड स्थित एक मीट की दुकान पर छापेमारी कर करीब 45 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद किया। पुलिस ने मौके से दुकानदार दिलशाद निवासी सती मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया। पशु चिकित्साधिकारी ने जांच के बाद बरामद मांस को गोवंशीय बताया, जिसके बाद मांस को नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान एक छुरी, कुल्हाड़ी, तराजू और बाट भी बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- रुड़की में 45 किलो गोमांस के साथ दुकानदार गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.