रुडकी, जून 9 -- रुड़की, संवाददाता। जून के दूसरे सप्ताह में भी गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को रुड़की का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिनभर लोग बेहाल नजर आए। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही भी कम दिखाई दी। गर्मी से बचाव के लिए लोग शीतल पेय और आइसक्रीम का सहारा लेते दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...