रुड़की में 14 से अधिक इलाकों में छह घंटे गुल रही बिजली
रुडकी, जून 7 -- रुड़की, संवाददाता। एक ओर शहर भीषण गर्मी की चपेट में है, वहीं दूसरी ओर लंबे बिजली कट ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। रविवार को बिजली लाइनों की मरम्मत और बिजलीघर में आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते शहर के 14 से अधिक क्षेत्रों में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ शटडाउन शाम करीब चार बजे के बाद बहाल हो सका। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम की ओर से सोलानीपुरम, मीरा मार्केट, अरोड़ा कॉलोनी, खंजरपुर, सीबीआरआई क्षेत्र, केवी स्कूल क्षेत्र, हरिद्वार रोड, सिविल लाइंस, वर्कशॉप कॉलोनी, आदर्श नगर, प्रेमकुंज, नंदा कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, रोडवेज क्षेत्र, न्यू आदर्श नगर, जैन मंदिर क्षेत्र, रुड़की टॉकीज, शराब गोदाम रोड, प्रेम मंदिर रोड, भंगेड़ी, पठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.