देहरादून, मार्च 14 -- रुड़की। रुड़की पुलिस, सीआईयू और आर्मी इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में 11.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 'ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025' के तहत की गई। पुलिस ने दीपांकर (33) निवासी मिलाप नगर और अनिकेत चौहान (26) निवासी रतन का पूर्वा को उस समय पकड़ा जब वे बाइक से आर्मी एरिया सैपर मार्केट में स्मैक बेचने जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से स्मैक और बाइक बरामद की गई। दोनों के खिलाफ कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...