देहरादून, मार्च 22 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में युवती को परिजनों ने उसके प्रेमी संग पकड़ लिया और जमकर मारपीट कर दी। होटल के अंदर मारपीट की घटना से अफरातफरी मच गई। परिजन युवती और उसके प्रेमी को मारपीट करते हुए होटल के बाहर ले आए। मारपीट होता देख होटल के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती वह उसके प्रेमी को कोतवाली ले आई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...