देहरादून, जून 13 -- रुड़की। हरियाणा से आए व्यापारियों द्वारा शहर में सामान बेचने को लेकर शुक्रवार रात रामनगर चौक पर विवाद हो गया। स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनकी गाड़ी रोककर विरोध जताया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने हरियाणा के व्यापारियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- रुड़की में हरियाणा के व्यापारियों से विवाद मामले में कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें- आम का ठेला लगाने को लेकर विवाद, तीन लोगों पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...