देहरादून, जून 10 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी अंबर तालाब स्थित एक सुनार की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुका है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के दो अन्य साथी पूर्व में बागपत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद किए गए थे। पूछताछ में आरोपी ने सुनार की दुकान में चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। यह भी पढ़ें- रुड़की में सुनार की दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश जा...