रुड़की में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान
देहरादून, अगस्त 14 -- रुड़की। खानपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा खानपुर स्थित जटा शंकर आश्रम से शुरू हुई और विभिन्न गांवों से होती हुई ढंडेरा स्थित वाटिका में पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व सैनिकों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा कर देशवासियों को सुरक्षित रखते हैं और आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: केदारावाला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.