देहरादून, फरवरी 25 -- रुड़की। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। देवभूमि निकाय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश घोघलिया ने कहा कि निगम की ओर से कूड़ा उठान और यूजर चार्ज वसूलने की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी जा रही है। कर्मचारी इसका पुरजोर विरोध करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने समान वेतन किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर मांगे न मानी गई तो वह नौ मार्च से सफाई व्यवस्था ठप कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। कर्मचारियों ने इस संबंध में ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.