बलरामपुर, जनवरी 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। पंचम अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन आगामी 11 जनवरी को शैफील्ड स्कूल रुड़की में आयोजित किया जाएगा। डॉ यादवेन्द्र मेमोरियल ट्रस्ट तथा शैफील्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षाविद, कुलपति, शिक्षक व समाजसेवाी भाग लेगें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र होंगे।कार्यक्रम संयोजक संजय वत्स ने स्थानीय एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि एआई के युग में मूल्य आधारित शिक्षा एवं शिक्षकों की बदलती भूमिका पर शिक्षाविद अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। बताया कि आज तकनीकी तेजी से बदल रही है। ऐसे समय में शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रह गई है। बल्कि वह संस्कार, संवेदना और समाज निर्माण का केन्...