देहरादून, मई 27 -- रुड़की। रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नंद विहार क्षेत्र में अक्षय, सावन और प्रदीप सड़क पर हुड़दंग कर राहगीरों से अभद्रता कर रहे थे। समझाने के बावजूद नहीं मानने पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी मतलबपुर निवासी हैं और सभी का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...