देहरादून, सितम्बर 28 -- रुड़की। मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी और लोकतंत्र के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रुड़की में पैदल मार्च निकाला। अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ मार्च ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर पुतला दहन किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से बर्खास्त करने तथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही है। यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर क...