देहरादून, मई 26 -- रुड़की। ऊर्जा निगम की टीम ने मंगलवार को लंढौरा क्षेत्र में छापामार अभियान चलाकर बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान करीब 40 घरों में अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करते हुए लोग पकड़े गए। कई स्थानों पर लोग सीधे लाइन से कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। टीम ने मौके पर केबल और अन्य उपकरण जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ऊर्जा निगम अधिकारियों ने बताया कि बकाया बिल जमा नहीं करने और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- रुड़की में विजिलेंस ने छापे मारकर 40 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...