देहरादून, जून 18 -- रुड़की। देश की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता एवं भाजपा नेता नवीन कुमार जैन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने "वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई अमर रहें", "भारत माता की जय" तथा "देश के शहीद अमर रहें" के जयघोष लगाए। नवीन कुमार जैन ने कहा कि देश को अंग्रेजी शासन से मुक्त कराने में रानी लक्ष्मीबाई सहित अनेक क्रांतिकारियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह भी पढ़ें- वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि आज उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित संस...