देहरादून, जून 28 -- रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुड़की पहुंचे जहां बीईजी स्थित हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जिला कार्यालय पहुंचे जहां मन की बात कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं, दिन में वह युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा मुख्यमंत्री के रुड़की दौरे को लेकर शहर में भारी पुलिस बल तैनात है इसके साथ ही सतर्कता विभाग भी विशेष निगरानी हर गतिविधि पर बनाए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...