रुड़की में युवती को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
देहरादून, सितम्बर 3 -- रुड़की। कोतवाली रुड़की क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, युवती के परिजनों ने बताया कि हिमांशु शर्मा निवासी ग्राम सहदेवपुर उनकी 19 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी हिमांशु शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.