देहरादून, मार्च 27 -- रुड़की। शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। पिछले कई दिनों से शहर में तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा था, जिससे लोग गर्मी से परेशान थे। मौसम बदलने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को राहत महसूस हुई। बादलों के कारण बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। ठंडी हवाओं के चलने से वातावरण सुहावना हो गया और लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...