रुडकी, जून 16 -- रुड़की, संवाददाता। बिहार के पूर्णिया जिले से पांच दिन पहले लापता हुए एक युवक को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रुड़की से बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बिहार के सिरम्यता, थाना टीकापट्टी, जिला पूर्णिया निवासी रुना मंगलवार को जीआरपी चौकी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके पति सोनू कुमार 12 जून से घर से लापता हैं। इसी बीच किसी व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि सोनू रुड़की क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही जीआरपी कर्मी चंद्रकिरण ने संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया। पूछताछ में पता चला कि सोनू पिछले कई दिनों से उसके घर पर रह रहा था। उसने यह भी बताया कि सोनू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। सूचना के आधार पर जीआरपी के अपर उपनिरीक्षक गिरीशचंद्र उनियाल के नेतृत्व में टीम ने परिजनों के साथ शेरपुर स्थित...